Translate

शुक्रवार, 26 अगस्त 2016

जोधपुर शहर जीमण का शहर

यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है
यहाँ रोज रोज हर मोड मोड पर होता है कोई ना कोई जीमण
जन्म में होता तो, सूरज में भी होता है , बिदामो में होता है,  जीमण
चोटी में होता है, वर्षगाठ में होता है, होता है हर बात पे यहाँ तो जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है ….यहाँ रोज रोज हर मोड मोड पर होता है कोई ना कोई जीमण

जनेउ में होता,, मायरे में होता है, होता है खोला भराई , जीमण
सगाई में होता है , आड में होता है , खोला में होता है जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है ………..

बडाखोला - अमजर - जान में होता है जीमण
रिसपेंशन में होता है, इधर भी होता है उधर भी होता है जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है ………..

मरण में भी होता है , मासिसे में होता है ,
छमासी में भी  होता हे, वर्षी में भी  होता है जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है ………..

श्राद्ध में भी जीमण, छमछरी में भी जीमण
हर रूप् में होता है यहाँ केवल जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है ………..

सावाण में भी जीमण, पाटोत्सव में भी जीमण
धम्बोली का भी जीमण, बाबे मेले में भी  जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर है ………..

होता है गौठो में  यहाँ तो जीमण
सवामणी में होता है, दिखावे मे होता है होता है, हर रूप में होता है जीमण
यहाँ रोज रोज हर मोड मोड पर हर धर्म में होता है जीमण
यह जोधपुर शहर जीमण का शहर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

HISTORY OF JODHPUR : मारवाड़ का संक्षिप्त इतिहास

  Introduction- The history of Jodhpur, a city in the Indian state of Rajasthan, is rich and vibrant, spanning several centuries. From its o...

MEGA SALE!!! RUSH TO AMAZON